video:अम्बिकापुर के करीब पहुंचे हाथी ,हडकंप-दहशत

सरगुजा के  अम्बिकापुर जिला मुख्यालय के करीब 3 दर्जन हाथियों के दाखिल होने से हडकंप मच गया है | इन हाथियों ने कई एकड़ फसल को बर्बाद कर दिया है | ग्रामीण इलाकों में दहशत की हालत है | व

अम्बिकापुर | सरगुजा के  अम्बिकापुर जिला मुख्यालय के करीब 3 दर्जन हाथियों के दाखिल होने से हडकंप मच गया है | इन हाथियों ने कई एकड़ फसल को बर्बाद कर दिया है | ग्रामीण इलाकों में दहशत की हालत है | वन और पुलिस अमले ने आसपास के गाँव खाली करा दिया है | स्कूलों में छुट्टी दे दी गई है | प्रशासन मौके पर डटा हुआ है | हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा जा रहा है |

देखें वीडियो-

अम्बिकापुर शहर से सटे गांव  लब्जी,झुमरपारा  में करीब 3 दर्जन हाथियों के दल की मौजूदगी से  शहर में हड़कंप मच गया। सोमवार की सुबह हाथियों के दल को देखने बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हाथियों के दल का रोड क्रॉस करने के कारण कुछ देरी के लिए अम्बिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर जाम भी लग गया।

इधर घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस विभाग ग्रामीणों से हाथियों   से दूरी बनाने की अपील   में लग गया | जानकारी के मुताबिक शहर से लगे लोधिमा, लब्जी गांव में  हाथियों का नया दल सोमवार की सुबह पहुंचा। हाथियों का दल धान की फसल रौंदते हुए आगे बढ़ता रहा।   हाथियों का दल ग्राम जगदीशपुर के चिटकीपारा स्थित एक जलाशय के पास आराम कर रहा है। वन विभाग नजर रखे हुए  है। कुछ घायल हुए हैं। हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा जा रहा है |

ambikapurelephantpanicstirअम्बिकापुरदहशतहड़कंपहाथी
Comments (0)
Add Comment