रायपुर। Chhattisgarh के cm भूपेश बघेल के खिलाफ यूपी में FIR दर्ज की गई। यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने आचार संहिता और महामारी कानून के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। सीएम कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक का चुनाव प्रचार करने गए थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक cm भूपेश बघेल कल शनिवार शाम दिल्ली पहुंचे थे। आज रविवार को उन्होंने गौतम बुद्ध नगर के कई इलाकों में घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। उनके साथ कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक समेत अन्य नेता भी थे।
UP Assembly: कांग्रेस की पहली सूची में 40 फीसदी महिलाएं
बता दें निर्वाचन आयोग ने यूपी में रैली-जुलूस और जनसभा आदि को प्रतिबंधित किया हुआ है। गाइडलाइन के मुताबिक एक दल में केवल पांच लोगों की टोली घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर सकती है। प्रशासन ने अपनी FIR में बताया है कि भूपेश बघेल के साथ प्रचार में तय मान से अधिक लोग शामिल थे।
Assembly Elections: 10 फरवरी से, रोड शो, रैली, पद यात्रा बैन
UP Assembly के चुनाव 7 चरणों में कराए जा रहे हैं। शुरुआत पश्चिम उत्तर प्रदेश से हो रही है। यहां की 58 सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होना है। नोएडा विधानसभा भी इसी चरण में आता है। उत्तर प्रदेश में 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होना है।