पुनिया के सामने मंत्रियों ने अपने 2 साल का परफॉर्मेंस दिखाया

रायपुर | प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया के सामने सभी मंत्रियों ने अपने 2 साल के परफॉर्मेंस को दिखाया। छत्तीसगढ़ सरकार के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब विभागीय मंत्रियों को अपने 2 साल के काम का ब्यौरा देना पड़ रहा है| छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया अपने दो दिवसीय दौरे पर राजधानी में हैं|

पुनिया ने मंत्रियों के विभागों की समीक्षा ली| बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी दो साल के कार्यों का ब्यौरा पेश किया|पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने बैठक की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी मंत्रियों ने प्रभारी को लिखित में 2 साल की जानकारी दी है।सिंहदेव ने कहा प्रभारी पुनिया ने कई जिम्मेदारी भी दी है। उसे समय आने पर बताया जायेगा।

प्रदेश के गृह मंत्री टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया के समक्ष दो साल के कार्यों का ब्यौरा पेश किया|

उन्होंने विभाग से जुडी हुई जानकारी प्रदेश प्रभारी सामने रखी| साथ ही साथ जन घोषणा पत्र में किए गए वादे कितने पूरे हुए इस पर भी चर्चा की|

बैठक की जानकारी देते हुए मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जन घोषणा पत्र को देखकर ही जनता वोट देती है| घोषणा पत्र में किए गए वादे कितने सफल हुए इसका निरीक्षण करना सरकार की जिमेदारी है. इसलिए यह विशेष बैठक रखी गई थी|

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा हम 99 फीसदी रिकवरी दर के साथ काम कर रहे हैं| कांग्रेस सरकार अपराधिक घटनाओं को रोकने का सफल प्रयास कर रही है| नक्सली गतिविधियों पर पिछली सरकार की तुलना में हमने बेहतर काम किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद नक्सली लगातार सरेंडर कर रहे हैं|

ministersperformancePuniaपरफॉर्मेंसपीएल पुनियापुनियामंत्रियों
Comments (0)
Add Comment