चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ 23 अगस्त की शाम

भारत ने आज शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से एलवीएम3-एम4 रॉकेट के जरिए अपने तीसरे चंद्र मिशन-‘चंद्रयान-3’ का सफल प्रक्षेपण किया. इसरो के मुताबिक चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ 23 अगस्त को शाम पांच बजकर 47 मिनट पर किए जाने की योजना है

देश डेस्क

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के इस अभियान के तहत चंद्र सतह पर एक बार फिर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास किया जाएगा. इसमें सफलता मिलते ही भारत ऐसी उपलब्धि हासिल कर चुके अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन जैसे देशों के क्लब में शामिल हो जाएगा और यह इस तरह का कीर्तिमान स्थापित करने वाला विश्व का चौथा देश बन जाएगा.

एलवीएम3-एम4 रॉकेट अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र के दूसरे ‘लॉन्च पैड’ से अपराह्न 2.35 बजे निर्धारित समय पर   शानदार ढंग से आकाश की ओर रवाना हुआ. एलवीएम3-एम4 रॉकेट अपनी श्रेणी में सबसे बड़ा और भारी है जिसे वैज्ञानिक ‘फैट बॉय’ कहते हैं. उम्मीद है कि यह मिशन भविष्य के अंतरग्रही अभियानों के लिए सहायक होगा.

छत्तीसगढ़ के  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर ट्वीट कर इसरो सहित सभी देशवासियों को बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत, समर्पण और भारत की शक्ति का प्रमाण है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इसरो सहित सभी देशवासियों को बधाई. आज हमारे वैज्ञानिकों ने हम सब का सिर गर्व से ऊंचा किया है.

'Soft Landing'Chandrayaan-3चंद्रयान-3सॉफ्ट लैंडिंग
Comments (0)
Add Comment