भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बना  

भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया.चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद के दक्षिण ध्रुव पर कदम रखकर इतिहास रच दिया है. उसने 30 मिनट में चंद्रमा के अंतिम कक्षा से 25 किमी का सफर पूरा किया. लैंडर को धीरे-धीरे नीचे उतारा गया.

बेंगलुरु। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया.चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद के दक्षिण ध्रुव पर कदम रखकर इतिहास रच दिया है. उसने 30 मिनट में चंद्रमा के अंतिम कक्षा से 25 किमी का सफर पूरा किया. लैंडर को धीरे-धीरे नीचे उतारा गया.

5 बजकर 30 मिनट पर शुरुआत में रफ लैंडिंग बेहद कामयाब रही. इसके बाद 5 बजकर 40 मिनट पर लैंडर ने वर्टिकल लैंडिग की। तब उसकी चंद्रमा से दूरी 3 किमी रह गई थी.

आखिरकार लैंडर ने 6 बजकर 04 मिनट पर चांद पर पहला कदम रखा. इस तरह भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया.

चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला चौथा देश बन गया है. इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ और चीन को ही यह कामयाबी मिली है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा- यह क्षण भारत के सामर्थ्य का है. यह क्षण भारत में नई ऊर्जा, नए विश्वास, नई चेतना का है। अमृतकाल में अमृतवर्षा हुई है. हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया. हम अंतरिक्ष में नए भारत की नई उड़ान के साक्षी बने हैं.

Chandrayaan-3Landerचंद्रयान-3लैंडर
Comments (0)
Add Comment