सहदेव दिरदो की सेहत सुधरी ,कल अस्पताल से छुट्टी

बचपन का प्यार के दो बोल से इंटरनेट सनसनी बने सहदेव दिरदो को कल शुक्रवार को  अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी | बस्तर सुकमा का सहदेव दिरदो एक हफ्ते पहले सड़क हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गया था |

रायपुर। बचपन का प्यार के दो बोल से इंटरनेट सनसनी बने सहदेव दिरदो को कल शुक्रवार को  अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी | बस्तर सुकमा का सहदेव दिरदो एक हफ्ते पहले सड़क हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गया था | उसे बेहतर इलाज के लिए राजधानी रायपुर के बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था |

रायपुर के बालाजी अस्पताल के  डॉ देवेंद्र नायक के मुताबिक  चोट की वजह से सहदेव के सिर और आंखों के पास खून के थक्के जम गए थे।   फ्रैक्चर भी हुआ था, जिसका  ऑपरेशन किया गया। अब वह बिल्कुल ठीक है,  शुक्रवार को  छुट्‌टी दे दी जाएगी। सोशल मीडिया पर डॉ देवेंद्र नायक के साथ उसकी तस्वीर वायरल हो रही है |

बता दें  सुकमा  के  शबरी नगर के पास सड़क हादसे में सहदेव को गंभीर चोटें आईं थी |

पढ़ें : सहदेव दिरदो सड़क हादसे में बुरी तरह जख्मी

आसपास मौजूद लोग उसे लेकर फौरन सुकमा जिला अस्पताल गए। सुकमा कलेक्टर और SP भी फौरन अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर  भेजा गया| इसके बाद उसे रायपुर में भर्ती कराया गया था |

पढ़ें : रैपर बादशाह ने सोशल मीडिया पर सहदेव के साथ गाने का ऑफिशियल वीडियो जारी किया

सोशल मीडिया पर सहदेव का गाना ‘बसपन का प्यार’  जबरदस्त वायरल हुआ था।  इसके बाद बॉलीवुड गायक बादशाह ने उसे गाने का मौका दिया फिर उनके साथ इस गाने का रीमिक्स तैयार किया है |

 

सहदेवसहदेव दिरदो
Comments (0)
Add Comment