बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ आदिवासी लोक कला अकादमी की ओर से पंथी नृत्य समारोह गुरु घासीदास एवं महंत नयन दास महिलांग विकास समिति बलौदा बाजार के सहयोग से 16 जनवरी को होने जा रहा है।
इन समूहों में भूपेंद्र चाणक्य, दिलीप बंजारी, दिनेश जांगड़े, डॉ राधेश्याम बारले, गौकरण दास बघेल, गायत्री सोनवानी, किशनलाल पाटले, लोकनाथ बर्मन, मिलाप दास बंजारे, राजेंद्र कुमार टंडन, रोहित कुमार कोसरिया और सरोज बाला पाहीत के प्रदर्शन होंगे।अध्यक्ष नवल शुक्ल ने इस अवसर पर लोगों से उपस्थिति की अपील की है।