ओडिशा पंचायत चुनाव: नुआपड़ा जिले में सरपंच प्रत्याशी की पिटाई , नाजुक

पश्चिम ओडिशा के नुआपड़ा जिले में आज सरपंच पद के एक प्रत्याशी को चोटिल-अचेत अवस्था में ग्रामीणों ने सड़क पर पाया |  उसकी हालत नाजुक बनी हुई है |बात दें ओडिशा में  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जारी है |

भुवनेश्वर| पश्चिम ओडिशा के नुआपड़ा जिले में आज सरपंच पद के एक प्रत्याशी को चोटिल-अचेत अवस्था में ग्रामीणों ने सड़क पर पाया |  उसकी हालत नाजुक बनी हुई है |बात दें ओडिशा में  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जारी है |

मामला ओडिशा  नुआपाड़ा जिले  के खरियार ब्लाक के सुनारीसिकुआं ग्राम पंचायत का है| यहाँ का  चुलमणि बैथारू नामक ग्रामीण सरपंच पद का प्रत्याशी है | सुनारीसिकुआं पंचायत में कल तीसरे चरण में मतदान होने की बात कही जा रही है.

बैथारू कल शुक्रवार रात कुछ लोगों से मिलने घर से निकला था |  उसके बाद घर नहीं लौटा। आज शनिवार  सुबह कुछ  ग्रा| उसके बाद उसे अस्पताल पहुँचाया गया |

खरियार अस्पताल से उसे  बलांगीर जिले के एक अस्पताल में भेजा गया  है  जहाँ  उसकी हालत नाजुक बताई गई है।

बताया जाता है कि बैथारू के पूरे शरीर पर चोट के कई निशान हैं जिससे साबित होता है कि उसकी  बेरहमी से पिटाई की गई है |

जहाँ परिजनों ने  इस हमले के पीछे उसके विरोधियों पर संदेह जताया है|  वहीं खरियार पुलिस ने कहा कि जांच के बाद घटना की सही परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा।

 

Comments (0)
Add Comment