पंजाब विधानसभा चुनाव:अब 20 फरवरी को वोट ,मतगणना 10 मार्च को

चुनाव आयोग ने पंजाब  में विधानसभा चुनाव आगे बढ़ा  दिया है | अब यहाँ 20फरवरी को वोट पड़ेंगे और मतगणना 10 मार्च को होगी |

0 70
Wp Channel Join Now

नईदिल्ली | चुनाव आयोग ने पंजाब  में विधानसभा चुनाव आगे बढ़ा  दिया है | अब यहाँ 20फरवरी को वोट पड़ेंगे और मतगणना 10 मार्च को होगी |

चुनाव आयोग को राज्य सरकार, राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों की ओर से कई अनुरोध – पत्र प्राप्त हुए हैं, जिसमें 16 फरवरी 2022 को मनाए जाने वाले श्री गुरु रविदास जी जयंती समारोह में भाग लेने के लिए पंजाब से बड़ी संख्या में भक्तों की वाराणसी आवाजाही के संबंध में ध्यान आकर्षित किया गया है।

उनलोगों द्वारा इस तथ्य की ओर भी ध्यान दिलाया गया है कि समारोह के दिन से लगभग एक सप्ताह पहले बड़ी संख्या में भक्त वाराणसी की ओर रवाना होना शुरू कर देते हैं और मतदान का दिन 14 फरवरी 2022 को रखे जाने से बड़ी संख्या में मतदाता मतदान से वंचित रह जाएंगे।

इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने मतदान की तिथि को बदलकर 16 फरवरी 2022 के कुछ दिनों बाद रखने का अनुरोध किया है। आयोग ने इस संबंध में राज्य सरकार और पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी से भी जानकारी ली है।

इन अनुरोध – पत्रों, राज्य सरकार और मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा दी गई जानकारियों, पूर्व के निर्णयों और इस विषयसे संबंधित विभिन्न पहलुओं और परिस्थितियों की वजह से सामने आए इन नए तथ्यों पर विचार करने के बाद, अब आयोग ने पंजाब की विधानसभा के आम चुनावों को निम्नलिखित तरीके से पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया |

 

  1. अधिसूचना जारी करने की तिथि: 25 जनवरी 2022 (मंगलवार)
  2. नामांकन की अंतिम तिथि: 1 फरवरी 2022 (मंगलवार)
  3. नामांकन की जांच की तिथि: 2 फरवरी 2022 (बुधवार)
  4. नामांकन वापस लेने की तिथि: 4 फरवरी 2022(शुक्रवार)
  5. मतदान की तिथि : 20 फरवरी 2022 (रविवार)

मतगणना 10 मार्च 2022 (गुरुवार) को होगी।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.