रूपकुमारी के खिलाफ असंतुष्ट भाजपाइयों ने खोला मोर्चा

बसना विधानसभा में भाजपा का अंतर्कलह मुखर हो  गया है | महासमुंद भाजपा  जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के खिलाफ असंतुष्ट भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है | ये असंतुष्ट नेता   पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, एवं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से मिले और  रूपकुमारी चौधरी की शिकायत की |

0 209

- Advertisement -

रायपुर। बसना विधानसभा में भाजपा का अंतर्कलह मुखर हो  गया है | महासमुंद भाजपा  जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के खिलाफ असंतुष्ट भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है | ये असंतुष्ट नेता पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, एवं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से मिले और  रूपकुमारी चौधरी की शिकायत की |

जारी विज्ञप्ति के अनुसार बसना विधानसभा के भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों समेत अनेक सक्रिय सदस्यों ने भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी पर पक्षपात एवं द्वेषपूर्ण दुर्व्यवहार व्यवहार , बिना किसी वजह “कारण बताओ” नोटिस से असंवैधानिक पदमुक्त प्रक्रिया,  भाजपा के कार्यक्रमों में न बुलाने आदि आरोपों के साथ शिकायत का ज्ञापन भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ डॉ रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, एवं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय  को सौंपा।

बसना विधान सभा: रूपकुमारी चौधरी के लिए सम्पत एक चुनौती !

भाजपा के इन सभी पदाधिकारियों ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा उन्हें बिना “कारण बताओ” नोटिस एवं कोई सूचना तलब के पद मुक्त कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष पार्टी के नियमों को दरकिनार कर द्वेष पूर्ण व्यवहार से पार्टी के पदाधिकारियों को पद मुक्त करवा रही हैं तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी से अलग समझ रही हैं ।

कार्यकर्ताओं ने इन नेताओं  को बताया कि संगठन के हर मामले में उनके पति ओमप्रकाश चौधरी हस्तक्षेप करते हैं  तथा कार्यकर्ताओं को गाली गलौच एवं दुर्व्यवहार करते हैं |

- Advertisement -

उक्त मामले पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  डॉ रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं की बात सुनते हुए  समीक्षा बैठक में बात को रख कर समस्या का हल निकालने एवं सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में कार्य करते रहने की बात कही।  उक्त समीक्षा बैठक में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी उपस्थित रहेंगी।

इसे भी पढ़ें : प्रियंका के फार्मूले पर छत्तीसगढ़ का महासमुंद जिला

इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की बात कही एवं उक्त मामले की जांच कर जल्द ही निराकरण करने का आश्वासन दिया|

संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में काम करते हुए सभी पद मुक्त कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त कर जल्द ही बसना विधानसभा में बैठक आयोजित कर उक्त समस्या का उचित निराकरण करने की बात कही|

 

इस दौरान बसना विधानसभा के भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की सलूजा, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा, सांसद प्रतिनिधि जतिन ठक्कर,जिला कोषाध्यक्ष विकास वाधवा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आकाश सिन्हा, भाजपा महामंत्री हरजिंदर सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष किरण पटेल, भाजयुमो महामंत्री कमलेश डडसेना, ललित साहू महामंत्री भाजयुमो पिथौरा दुर्गेश सिन्हा,प्रतीक बोस मंत्री भाजयुमो पिथौरा कार्यकरिणी सदस्य भाजयुमो पिथौरा राजा शुक्ला,सोमनाथ यादव योगेश यादव राकेश मरावी,कुलदीप सिंह,विमलेश चौरसिया,युवा मोर्चा मंत्री डीगेश यादव, युवा मोर्चा फेसबुक प्रभारी राजकुमार अग्रवाल, ट्वीटर प्रभारी तीर्थराज यादव, यशवंत साहू, विवेक साहू, श्रवण साव,जपेश निषाद, खगेश्वर साव,सुखसागर  बरिहा, शिवा नायक, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पिरदा मंडल सुखसागर बरिहा,लक्ष्मण यादव, राजू पटेल एवं बसना विधानसभा के पांचों मंडल बसना पिथौरा, सांकरा, गढ़फुलझर, पिरदा के भाजपा कार्यकर्ता सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.