ओडिशा ओपन 2022: उन्नति हुड्डा ने ख़िताब जीत रचा इतिहास

रोहतक हरियाणा की बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने ओडिशा ओपन 2022 का खिताब जीतकर सुपर 100 टूर्नामेंट जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बन गई हैं|

0 189
Wp Channel Join Now

भुवनेश्वर| रोहतक हरियाणा की बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने ओडिशा ओपन 2022 का खिताब जीतकर सुपर 100 टूर्नामेंट जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बन गई हैं|

14 वर्षीय उन्नति ने स्मित तोशनीवाल ने रविवार को 75,000 डॉलर इनामी राशि के ओडिशा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में हमवतन स्मित तोशनीवाल को सीधे गेम में हराकर महिला एकल का खिताब अपने नाम किया |

उन्नति ने आज रविवार को फाइनल में तोशनीवाल से मुकाबला किया और उन्हें मात देने में 35 मिनट का समय लिया और ख़िताब अपने नाम कर लिया|  साथ ही ऐसा करने वाली वह सबसे युवा भारतीय बन गई हैं|

इसके पहले उन्नति ने शनिवार को सेमीफाइनल में अंतररराष्ट्रीय शटलर मालविका बंसोड़ के साथ मुकाबला किया| मालविका को हराकर उन्नति ने फाइनल में प्रवेश कर लिया था|

कटक के जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में सेमीफइनल में उन्नति ने मालविका को सीधे सैटों में 24-22, 24-22 अंकों से हराया था|

बता दें कि मालविका ने हाल ही में ओलिंपियन साइना नेहवाल को सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हराया था| हालांकि वह फाइनल में ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु से हार गई थी|

Leave A Reply

Your email address will not be published.