HIV पॉजिटिव ने पत्नी से इस तरह लिया बदला
पत्नी से संबंध तोड़ने से पहले HIV पॉजिटिव ने बदला लेने ऐसा भयानक कदम उठाया जो हैरान ही नहीं ,इन्सान के पशुता को साबित करता है | कर्नाटक पुलिस अब इस शख्स की तलाश कर रही है |
बेंगलुरु| पत्नी से संबंध तोड़ने से पहले HIV पॉजिटिव ने बदला लेने ऐसा भयानक कदम उठाया जो हैरान ही नहीं ,इन्सान के पशुता को साबित करता है | कर्नाटक पुलिस अब इस शख्स की तलाश कर रही है |
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक HIV पॉजिटिव आरोपी पेशे से ड्राइवर है| उसने सन 2015 में 28 बरस की एक महिला से शादी की थी |
HIV पॉजिटिव होने के बाद भी दोनों एक साथ 6 बरस तक रहे | दोनों में सुरक्षित यौन संबंध बना रहा |
इसी बीच आरोपी का एक अन्य महिला से सम्बन्ध की जानकारी होने के बाद से उसकी पत्नी उससे दूर हो गई थी और उससे सम्बन्ध तोडना चाहती थी |
पिछले हफ्ते आरोपी अपनी पत्नी से मिला और बहाना बनाकर एक दोस्त के घर ले गया| यहाँ पर पत्नी को नशे के लिए राजी किया और फिर उसने असुरक्षित यौन सम्बन्ध बनाये |
इस घटना के बाद महिला ने महिला पुलिस से संपर्क कर मदद मांगी| महिला की अब वनिता सहायवानी (महिला हेल्पलाइन) की कर्मचारियों की ओर से काउंसलिंग की जा रही है|
पीड़िता ने अपना HIV टेस्ट कराया है और वह रिपोर्ट का इंतजार कर रही है|
इधर पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यह हरकत अपनी पत्नी से बदला लेने के लिए की थी, क्योंकि वह उससे संबंध तोड़ने जा रही थी|
पुलिसके मुताबिक महिला को शादी के बाद पता चला कि उसका पति HIV पॉजिटिव है| इसके बावजूद आरोपी ने साथ रहने मना लिया था | उसकी पत्नी सुरक्षित यौन सबंध के बाद हमेशा टेस्ट करवाती रहती थी | इधर उसका पति HIV पॉजिटिव होने के लिए सारा दोष अपनी पहली पत्नी को दिया था |
पुलिस इस शख्स की तलाश में जुट गई है मामले की जांच जारी है|