ओडिशा से दुल्हन लेकर लौटा दूल्हा घर की देहरी पर गिरफ्तार

ओडिशा से दुल्हन लेकर लौटे दूल्हे को घर की देहरी पर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया | दूल्हे पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण और गर्भपात कराने का आरोप लगाते पुलिस में मामला दर्ज कराया था|  

0 318
Wp Channel Join Now

अंबिकापुर | ओडिशा से दुल्हन लेकर लौटे दूल्हे को घर की देहरी पर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया | दूल्हे पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण और गर्भपात कराने का आरोप लगाते पुलिस में मामला दर्ज कराया था|

जशपुर जिले के तपकरा थाना इलाके की इस एक युवती ने  पुलिस को अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी दूल्हा अनिरुद्ध सिंह और वह एक दूसरे को प्यार करते थे |  शादी का वादा कर अनिरुद्ध ने कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाया | वह गर्भवती हो गई तो शादी का हवाला देते गर्भपात करवा दिया | इसके बाद से वह शादी की बात टालने लगा था |

इसी बीच अनिरुद्ध ने ओडिशा के राउरकेला की एक युवती से शादी करने की तैय्यारी कर ली | इसकी जानकारी जब  उसे मिली तो वह बारात लेकर राउरकेला जा चुका था | लिहाजा दगाबाज प्रेमी के  खिलाफ उसने पुलिस के पास जाकर मामला दर्ज कराया |

मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी दूल्हे अनिरुद्ध के लौटने का इंतजार करने लगी | ओडिशा से दुल्हन लेकर जब वह घर लौटा तो घर की देहरी पर ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया |

 

पुलिस के मुताबिक   पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2एन),312,305 और एक्ट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी अनिरुद्ध  जनपद पंचायत फरसाबहार में मनरेगा के तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.