मोबाइल फोन गेम विवाद , 7वीं के छात्र को उसके दो दोस्तों ने मार डाला

ओडिशा के कोरापुट जिले में मोबाइल फोन गेम में खेलने नहीं देने पर 7वीं के छात्र की उसके दो दोस्तों ने कथित तौर पर हत्या कर दी।

0 130
Wp Channel Join Now

भुवनेश्वर । ओडिशा के कोरापुट जिले में मोबाइल फोन गेम में खेलने नहीं देने पर 7वीं के छात्र की उसके दो दोस्तों ने कथित तौर पर हत्या कर दी।

मीडिया रिपोर्ट  के मुताबिक  तीनों नाबालिग कल गुरुवार को गांव के स्कूल के पास मोबाइल फोन पर गेम खेल रहे थे| मृतक पर कथित तौर पर उसके दो दोस्तों ने हमला किया था क्योंकि उसने उन्हें गेम खेलने की अनुमति नहीं दी थी।

पत्थर से वार कर हत्या के बाद  लाश को कोलाब नदी के तटबंध के पास एक सुनसान जगह पर फेंक दिया। आज सुबह शव बरामद किया गया।

पुलिस ने मृतक के पिता द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज किया । चूंकि मृतक एसटी वर्ग के थे, इसलिए अत्याचार अधिनियम के अनुसार संबंधित धाराएं दर्ज की गई हैं।

बताया गया कि  सभी नाबालिग स्कूल के पास खेल रहे थे और उनके बीच विवाद हो गया था, बाद में उनमें से दो ने 12 वर्षीय मृतक पर पत्थर से हमला कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.