भूपेश बघेल ने की खैरागढ़-छुईखदान को जिला बनाने की घोषणा

खैरागढ़ उपचुनाव जीत के 6 घंटे बाद ही कांग्रेस ने खैरागढ़-छुईखदान को जिला बनाने की घोषणा कर दी है। भूपेश बघेल ने सीएम हाउस से यह घोषणा की। अब खैरागढ़-छुईखदान संयुक्‍त जिले के रूप में पहचाने जाएंगे।

0 100
Wp Channel Join Now

रायपुर| खैरागढ़ उपचुनाव जीत के 6 घंटे बाद ही कांग्रेस ने खैरागढ़-छुईखदान को जिला बनाने की घोषणा कर दी है। भूपेश बघेल ने सीएम हाउस से यह घोषणा की। अब खैरागढ़-छुईखदान संयुक्‍त जिले के रूप में पहचाने जाएंगे।

खैरागढ़  उपचुनाव कीजीत से उत्साहित सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हम 2023 का चुनाव भी जीतेंगे। उन्होंने कहा कि खैरागढ़ चुनाव में हमारे कार्यकर्ता और नेताओं को समझ में आ गया है कि इसके लिए कितनी मेहनत करनी पड़ेगी। भाजपा के अफवाहों से भी निपटना पड़ेगा, लेकिन जीत तय है। बघेल ने कहा कि खैरागढ़ की जनता से किया गया हर वादा तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा।

शनिवार शाम मुख्यमंत्री निवास पर  पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने इस जीत को सरकार के साढ़े तीन साल के कामों पर जनता की मुहर बताया। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल में राज्य में अब तक चार विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुए हैं। इन चारों चुनावों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, जो अपने आप में रिकार्ड है।

एक सवाल के जवाब में बघेल ने कहा कि 1995 से खैरागढ़ की राजनीति देवव्रत सिंह के ईर्दगिर्द थी। 2018 के चुनाव में कांग्रेस तीसरे स्थान पर थी। इस वजह से वहां नीचले स्तर पर हमारा संगठन मजबूत नहीं था। लेकिन सभी ने मिलकर काम किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.