पानी भरे खेत में किसान की लाश बरामद

उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फुनगी में सबेर सिंह के खेत में गांव के ही धनेश्वर पैकरा उम्र 35 वर्ष का शव पानी भरे खेत मे औंधे मुंह पड़ा मिला.

0 105
Wp Channel Join Now

उदयपुर| उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फुनगी में सबेर सिंह के खेत में गांव के ही धनेश्वर पैकरा उम्र 35 वर्ष का शव पानी भरे खेत मे औंधे मुंह पड़ा मिला.
ग्रामीणों द्वारा घटना कि सूचना उदयपुर पुलिस को मिलने पर थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची तथा शव को खेत से उठवा कर पंचनामा कार्यवाही के पश्चात उदयपुर हॉस्पिटल के मरचुरी में रखवा दिया गया है ।
मौत के मामले में थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि ग्राम फुनगी में एक किसान के खेत मे मृतक धनेश्वर पैकरा का शव मिला है। मौत किन कारणों से हुई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.