प्रेमिका ने ठुकराया तो वीडियो कॉल कर फांसी पर लटक गया प्रेमी

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि प्यार में प्रेमिका द्वारा ठुकराये जाने पर प्रेमी ने वीडियो कॉलिंग कर फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना नदिया के शांतिपुर थाने के शांतिनगर कॉलोनी इलाके में हुई।

0 296
Wp Channel Join Now

नदिया। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि प्यार में प्रेमिका द्वारा ठुकराये जाने पर प्रेमी ने वीडियो कॉलिंग कर फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना नदिया के शांतिपुर थाने के शांतिनगर कॉलोनी इलाके में हुई। मृत युवक का नाम सुजल साहा है। उसकी उम्र 23 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने घटना स्थल पर आकर युवक की लाश जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सुजल साहा का नदिया जिले के शांतिपुर थाना इलाके की रहने वाली एक युवती से कई माह से प्रेम संबंध था। सुजल के परिवार को उनके प्यार के बारे में सब कुछ पता था। मृत युवक को कुछ समय से अंदेशा था कि युवती उसके साथ संबंध नहीं रखना चाहती है। आरोप है कि कुछ दिन पहले युवती दूसरे लड़के के साथ घूमने गई और उस तस्वीर को अपने फेसबुक स्टेटस पर अपलोड कर दिया, जिसकी वजह से सुजल साहा कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहा था। सुजल के परिवार के सदस्य उसके चाचा के घर पर गए हुए थे।

 इसी दौरान उसने कथित रूप से अपनी प्रेमिका को फोन किया और उसे वीडियो कॉल पर आने के लिए कहा। परिवार के सदस्यों के अनुसार युवक ने कल शाम वीडियो कॉलिंग के दौरान ही फांसी के फंदे पर झूलकर अपने घर पर आत्महत्या कर ली। इस बीच, एक पड़ोसी उसके घर पहुंचा और उसे लटका हुआ पाया। सूचना मिलने पर थाना शांतिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए राणाघाट महकुमा अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही कहा है कि परिवार की ओर से लिखित शिकायत की जाएगी। साथ ही शांतिपुर थाने की पुलिस ने मृतक युवक के मोबाइल फोन को लेकर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.