घर घुसकर महिला से छेड़छाड़ एवं तोड़फोड़,आरोपी गिरफ्तार

| पिथौरा के समीप के ग्राम मुढ़ीपार के युवक ओंकार गोस्वामी पिता जीवन गोस्वामी उम्र 21 वर्ष को छेड़खानी एवम घर मे तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

0 252
Wp Channel Join Now

पिथौरा| पिथौरा के समीप के ग्राम मुढ़ीपार के युवक ओंकार गोस्वामी पिता जीवन गोस्वामी उम्र 21 वर्ष को छेड़खानी एवम घर मे तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
घटना के सम्बन्ध में पिथौरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक-1/3/23को पुलिस थाना पहुच कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव मुढ़ीपार का आरोपी ओंकार गोस्वामी उसके घर में जबरदस्ती घुस कर छेड़खानी किया और इसका कपड़ा फाड़ा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट किया और घर की टीवी को तोड़फोड़ किया है.

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पिथौरा में   धारा 452 354 294.506.323.427 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं
घटना के सम्पूर्ण हालात से पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देश दिया गया एवं टीम गठित की गई.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद आकाश राव गिरिपुंजे एवं एसडीओपी पिथौरा प्रेम साहू के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिथौरा निरीक्षक शिवानंद तिवारी द्वारा सरगर्मी से आरोपी की पतासाजी कर 1 घंटे के भीतर आरोपी ओमकार गोस्वामी पिता जीवन गोस्वामी उम्र 21 निवासी मुढ़ीपार को 1/3/2023 को गिरफ्तार किया गया है एवं न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.

इस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के दिशा निर्देश अनुसार एवं अधिक पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे एवं एसडीओपी पिथौरा प्रेम साहू के कुशल मार्गदर्शन में थाना पिथौरा से निरीक्षक शिवानंद तिवारी एएसआई कौशल साहू . आरक्षक उमेश साहू .मिहिर बीसी की सराहनीय भूमिका रही.

Leave A Reply

Your email address will not be published.