शोएब मलिक ने अब अभिनेत्री सना जावेद संग रचाई शादी

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलग होने की अफवाहों के बीच अभिनेत्री सना जावेद से तीसरी शादी रचा ली है.

0 70
Wp Channel Join Now

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलग होने की अफवाहों के बीच अभिनेत्री सना जावेद से तीसरी शादी रचा ली है. शनिवार को सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की. शोएब और सना ने इंस्टाग्राम पर शादी के लिबास में दो तस्वीरें साझा की. इसके अलावा सना ने इंस्टाग्राम पर तुरंत अपना नाम बदलकर सना शोएब मलिक रख लिया.

पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी  सानिया से शोएब की शादी अप्रैल 2010 में पाकिस्तान और भारत दोनों जगह आयोजित विवाह समारोहों मेंहुई थी.दंपति 2018 माता-पिता बने. सानिया से पहले शोएब की शादी आयशा सिद्दीकी से हुई थी. शादी के आठ साल बाद 2010 में दोनों ने तलाक ले लिया था.

अभिनेत्री सना ने 2020 में गायक उमैर जसवाल से शादी की थी.  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किसी भी पक्ष ने सार्वजनिक रूप से अभी तक अपने पूर्व जीवनसाथी से अलग होने की पुष्टि नहीं की है.(deshdesk)

Leave A Reply

Your email address will not be published.