पैरालम्पिक खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल टोक्यो रवाना

पैरालम्पिक खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल बुधवार को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टोक्यो के लिए रवाना हुआ। इस दल में ध्वजवाहक मरियाप्पन थंगावेलु , टेक चंद और विनोद कुमार सहित आठ लोग शामिल थे।

0 35
Wp Channel Join Now

नई दिल्ली । पैरालम्पिक खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल बुधवार को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से टोक्यो के लिए रवाना हुआ। इस दल में ध्वजवाहक मरियाप्पन थंगावेलु , टेक चंद और विनोद कुमार सहित आठ लोग शामिल थे।

इस दल को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय पैरालम्पिक समिति के खेल अधिकारियों ने विदा किया।

मरियाप्पन के अलावा भी इस दल में शामिल थे। पैरालम्पिक खिलाड़ियों के संगठन (पीसीआई) की अध्यक्ष दीपा मलिक ने इस अवसर पर कहा, ‘पूरा देश, प्रधानमंत्री और खेलमंत्री आज हमारा मनोबल बढ़ा रहे हैं।

ऐसे में पैरालम्पिक जा रहा हर खिलाड़ी पहले ही से विजेता है। मैं उन्हें शुभकामना देती हूं।’ व्हीलचेयर पर जा रहे खिलाड़ियों को पहली बार स्वयम इंडिया ने विशेष वाहन मुहैया कराए जिससे उनका आवागमन आसान हो गया।

इसे टेक चंद और मलिक ने इस्तेमाल किया। वहीं टोक्यो रवाना होने वाले दूसरे दल में पीसीआई अध्यक्ष दीपा सहित 14 लोग शामिल हैं। पैरालम्पिक 24 अगस्त से शुरू होंगे इसमें भारत के मुकाबले 25 अगस्त को शुरु होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.