महासमुंद : गुस्से में पति ने पत्नी का गला घोंट कर मार डाला 

महासमुंद जिले के बसना थाना इलाके के इनदरपुर में आज सुबह विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी को गला घोंट कर मार डाला   | पुलिस आरोपी को हिरासत में  ले कर जाँच  कर रही है।

0 799

- Advertisement -

बसना | महासमुंद जिले के बसना थाना इलाके के इनदरपुर में आज सुबह विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी का गला घोंट कर मार डाला   | पुलिस आरोपी को हिरासत में  ले कर जाँच  कर रही है।

पुलिस के मुताबिक घटना आज सुबह 9 से 10 बजे की है। बसना थाना के  ग्राम इनदरपुर निवासी बालाराम पटेल ने एक आदिवासी युवती दसवंती भोई से प्रेम विवाह किया था | उनका 7 साल का एक बेटा भी है |

बताया गया कि बालाराम पटेल  मिरगी की शिकायत के चलते रोजाना इसकी  दवाई खाता था|

- Advertisement -

आज सुबह उसकी पत्नी दसवंती भोई अपने बेटे को उसकी मिरगी दवाई खिला रही थी कि कहीं बाप की बीमारी बेटे को न हो जाये |

इस बात को लेकर बालाराम पटेल का अपनी पत्नी से विवाद शुरू हो गया | विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर बालाराम ने अपनी पत्नी को उसी के साडी से गला घोंट कर मार डाला|

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में ले कर जाँच  कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.