ओडिशा में कोरोना के मामले उफान पर, विगत 24 घंटों में सबसे अधिक 8386 केस

विगत 24 घंटों में 10 मरीजों की मौत

0 51
Wp Channel Join Now

भुवनेश्वर| कोरोना संक्रमण ओडिशा में थम नहीं रहा है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में 6 हजार मामले सामने आते थे और आज अचानक यह मामले 8 हजार पार कर गए हैं। बतादें कि विगत 24 घंटों में जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में कोरोना के 8386 नए मरीज मिले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह मामला ओडिशा के लिए सबसे अधिक है।

वहीँ पिछले 24 घंटे में 10 संक्रमित लोगों की मौत भी हो गई है। अब तक प्रदेश में 2017  संक्रमित लोगों की जान जा चुकी है। इसकी जानकारी राज्य सूचना और जनसंपर्क विभाग ने दी है।

30 जिलों से आए नए मामलों में से 4781 लोग संगरोध केंद्र से और 3605 केस स्थानीय मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

नए मामलों में से आज भी खुर्धा जिले से सबसे अधिक 1840 केस पाए गए हैं। उसके बाद सुंदरगढ से 933, कटक,496, झारसुगुड़ा 433, नवरंगपुर 388, बलांगीर 358, अंगुल 347, झारसुगुडा 433, संबलपुर 307, बरगढ़ 257, मयूरभंज जिला 298, जाजपुर 270, पुरी 259, नुआपड़ा 233, गंजाम 209, बालेश्वर 202, केंदुझर 175, जगतसिंहपुर 129, कलाहांडी से 126 केस सामने आए हैं। राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,28,515 हो गई है। वही राज्य में सक्रिय मामले 55,245 हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.