ओडिशा : कंधमाल  के गांव से 1044 किलो गांजा जब्त, 4 लोग गिरफ्तार

डिशा पुलिस ने गुरुवार रात कंधमाल  जिले के बालीगुडा थाना इलाके के बरिकिया गांव से 1044 किलोग्राम गांजा जब्त किया। इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

0 54

- Advertisement -

कंधमाल | ओडिशा पुलिस ने गुरुवार रात कंधमाल  जिले के बालीगुडा थाना इलाके के बरिकिया गांव से 1044 किलोग्राम गांजा जब्त किया। इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान बरिकिया गांव निवासी अंतेश्वर मल्लिक, नरेश दिगल, अरुण दिगल और दीनबंधु मल्लिक के रूप में हुई है।
जानकारी के के मुताबिक बालीगुड़ा के डीएसपी स्वराज देवता के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीती रात बरिकिया गांव में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी व्यक्तियों के कब्जे से 1044 किलो गांजा बरामद किया और चारों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने कहा कि जब्त गांजे की लागत करीब 10 लाख रुपये से अधिक होगा। गांजा की तस्करी जिले के बाहर की जा रही थी। गिरफ्तार आरोपी व्यक्तियों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अपराध में शामिल स्थानीय लोगों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.