ओडिशा के नंदनकानन zoo में उतरा बुलेट ट्रेन, मसूरी सा रोपवे !

ओडिशा के प्रसिद्ध नंदनकानन चिड़ियाघर (zoo) में टॉय ट्रेन सेवा 7 बरस बाद एक नये रूप में पर्यटकों  के लिए तैयार है | वहीँ  जल्द ही  मसूरी सा रोपवे  भी तैयार हो जायेगा |

0 204

- Advertisement -

भुवनेश्वर|  ओडिशा के प्रसिद्ध नंदनकानन चिड़ियाघर (zoo) में टॉय ट्रेन सेवा 7 बरस बाद एक नये रूप में पर्यटकों  के लिए तैयार है | वहीँ  जल्द ही  मसूरी सा रोपवे  भी तैयार हो जायेगा | नंदनकानन के अफसरों के मुताबिक यह यात्रियों में एक नया रोमांच देने में कामयाब होगा |

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक  बुलेट ट्रेन सा दिखनेवाले इस टॉय ट्रेन में 4 डिब्बे हैं जो हर दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक 700 पर्यटकों को चिड़ियाघर की प्राकृतिक आभा के दर्शनीय स्थलों तक ले जाएगी | प्रत्येक बार में टॉय ट्रेन से  72 पर्यटकों को चिड़ियाघर के समृद्ध वनस्पतियों और जीवों को देखने का मौका मिलेगा। अनुमान  है कि हर दिन लगभग 12  फेरे  उपलब्ध हो सकेंगे|

चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि टॉय ट्रेन की सुविधा के लिए पार्क में 1.2 किमी का ब्रॉड गेज बिछाया गया है।

- Advertisement -

चिड़ियाघर प्रशासन के मुताबिक यहाँ हवाई रोपवे की सुविधा भी जल्द शुरू हो जाएगी | इसी महीने से काम शुरू हो जायेगा | इस पर 13 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है | यह रोपवे मुख्य चिड़ियाघर को कांजिया झील के दूसरी तरफ वनस्पति उद्यान से जोड़ेगा।

इस रोपवे में  12 केबिन होगे , जिसमे हर एक में  तीन व्यक्तियों को ढोने की क्षमता होगी। इसके लिए एक पर्यटक को  95 रुपये खर्च करने होंगे |

Leave A Reply

Your email address will not be published.