इस वर्ष भी जन्मदिन नहीं मनाएंगे नवीन पटनायक

कोरोना महामारी को देखते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक शनिवार 16 अक्टूबर  को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे।

0 31
Wp Channel Join Now

भुवनेश्वर| कोरोना महामारी को देखते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक शनिवार 16 अक्टूबर  को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। इसकी घोषणा करते हुए पटनायक ने कहा कि वह ओडिशा के लोगों के आशीर्वाद, प्यार और स्नेह के लिए उनके प्रति हमेशा ऋणी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि हम सभी पिछले डेढ़ साल से कोरोना महामारी के कारण बहुत कठिन समय से गुजर रहे हैं। उन्होंने अपने शुभचिंतकों से अनुरोध किया कि वे उन्हें बधाई देने कल नवीन निवास न आएं। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना से मरने वालों के परिवार की मदद करें। उन्होंने लोगों से अपने जन्म दिन में रक्त और प्लाज्मा दान करने का भी अनुरोध किया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी पटनायक ने महामारी के लिए अपना जन्मदिन नहीं मनाया था। उन्होंने पिछले वर्षों में चक्रवात फनी, फाईलिन, हुडहुड और तितली के लिए जन्मदिन समारोह से भी परहेज किया था।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.