झारखंड पंचायत चुनाव: छठ पूजा के बाद होगी तिथि की घोषणा!

झारखंड में पंचायत चुनाव 10 से 30 दिसंबर के दौरान चार से पांच चरणों में कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसकी तैयारी शुरु हो गयी है। छठ पूजा के बाद पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सकती है।

0 248
Wp Channel Join Now

रांची| झारखंड में पंचायत चुनाव 10 से 30 दिसंबर के दौरान चार से पांच चरणों में कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसकी तैयारी शुरु हो गयी है। छठ पूजा के बाद पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सकती है।

झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को संसदीय कार्य एवं ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने विमर्श किया।  मंत्री आलमगीर ने मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री भी राज्य में जल्द पंचायत चुनाव के पक्ष में हैं।

जानकारी के अनुसार राज्य में पंचायत चुनाव 10 से 30 दिसंबर के दौरान चार से पांच चरणों में कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसकी तैयारी शुरु हो गयी है। पर्व-त्योहार पर चुनाव का असर न पड़े इस हिसाब से चुनाव की तिथि तय होगी।

मंत्री ने बताया कि छठ पूजा के बाद पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सकती है। झारखंड में पंचायतों का कार्यकाल इसी वर्ष जनवरी में समाप्त हो गया है। पंचायत के कार्यों के संचालन के लिये कार्यकारी समितियों का गठन चुनाव होने तक के लिये किया गया है।

झारखंड में पहली बार समितियां छह माह के लिये गठित की गई थीं। लेकिन छह माह में कोरोना संक्रमण के कारण चुनाव नहीं कराये जा सके। मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सरकार ने 31 दिसंबर तक राज्य में पंचायत चुनाव कराने के लिये आश्वस्त किया गया था, उस दिशा में समुचित पहल की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.