उपचुनाव: हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की करारी हार,सभी सीटें कांग्रेस की झोली में

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को  करारी हार झेलनी पड़ी है|   प्रदेश में  एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर  हार गई है। कांग्रेस ने  मंडी लोकसभा उपचुनाव सहित तीनों विधानसभा क्षेत्रों - अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई में जीत हासिल की है।

0 116

- Advertisement -

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को  करारी हार झेलनी पड़ी है|   प्रदेश में  एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर  हार गई है। कांग्रेस ने  मंडी लोकसभा उपचुनाव सहित तीनों विधानसभा क्षेत्रों – अर्की, फतेहपुर और जुब्बल-कोटखाई में जीत हासिल की है।

कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने मंडी सीट जीती, जो मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के लिए एक प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ था, क्योंकि यह उनके गृह जिले में आती है। प्रतिभा सिंह ने भाजपा के ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर (सेवानिवृत्त), को 8,766 मतों के मामूली अंतर से हराया, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

प्रतिभा सिंह  दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं।

- Advertisement -

कांग्रेस उम्मीदवारों ने अर्की, जुब्बल-कोटखाई और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्रों में बड़े अंतर से जीत हासिल की।

जुब्बल-कोटखाई सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर और भाजपा के बागी व निर्दलीय चेतन ब्रगटा के बीच था। ठाकुर ने करीब 6,000 मतों के अंतर से सीट जीती।

अर्की विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी ने 3,277 मतों से जीत हासिल की, जबकि फतेहपुर में कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के बलदेव ठाकुर को 5,652 मतों से हराया।(deshdesk)

Leave A Reply

Your email address will not be published.