छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल:10वीं- 12वीं बोर्ड छात्रों का असाइनमेंट जारी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं- 12वीं बोर्ड  छात्रों के लिए अक्टूबर महीने का असाइनमेंट जारी कर दिया गया है। दस दिनों के भीतर छात्रों को जवाब लिखकर अपने अपने स्कूलों में जमा करना होगा।

0 143

- Advertisement -

रायपुर| छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं- 12वीं बोर्ड  छात्रों के लिए अक्टूबर महीने का असाइनमेंट जारी कर दिया गया है। दस दिनों के भीतर छात्रों को जवाब लिखकर अपने अपने स्कूलों में जमा करना होगा। असाइनमेंट के तहत प्रत्येक विषय में 20 नंबर के सवाल पूछे गए हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल  का कहना है कि थ्योरी व प्रैक्टिकल के साथ असाइनमेंट के नंबर भी जोड़कर नतीजे जारी किए जाएंगे। इसलिए छात्र असाइनमेंट को गंभीरता से लें।

बता दें  कोरोना संक्रमण की वजह से इस साल स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई देर से शुरू हुई। इस वजह से दसवीं-बारहवीं के कोर्स में 30 से 40 प्रतिशत तक की कटौती कर दी गई है। कोर्स को शिक्षा सत्र में आने वाले अलग-अलग महीनों में बांटा गया है। इसके अनुसार असाइनमेंट दिए जा रहे हैं।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़  माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिमं)से अब तक तीन असाइनमेंट जारी हो चुके हैं। अक्टूबर महीने का असाइनमेंट कुछ दिन पहले जारी हुआ है। अफसरों का कहना है कि महीने के आखिरी दिनों में असाइनमेंट जारी किया जाता है। नवंबर का असाइनमेंट अब इस महीने के आखिरी में जारी किया जाएगा। इसके बाद फिर दिसंबर और जनवरी में भी छात्रों को असाइनमेंट दिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़  माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा  पिछले साल  भी 10 वीं-12 वीं बोर्ड में असाइनमेंट का फार्मूला लागू किया गया।  असाइनमेंट के आधार पर ही नतीजे जारी किए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.