ओडिशा: 13.17 लाख के नकली नोट जब्त, 1 गिरफ्तार

ओडिशा की जाजपुर पुलिस ने 13 लाख रुपये से ज्यादा के नकली नोट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है | उसके साथियों की तलाश की जा रही है | नकली नोट हैदराबाद और विशाखापत्तनम भेजे जा रहे थे।

0 218
Wp Channel Join Now

भुवनेश्वर| ओडिशा की जाजपुर पुलिस ने 13 लाख रुपये से ज्यादा के नकली नोट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है | उसके साथियों की तलाश की जा रही है | नकली नोट हैदराबाद और विशाखापत्तनम भेजे जा रहे थे।

जाजपुर पुलिस के मुताबिक मंगलपुर थाना इलाके के संत महादेव गांव में किराये  के मकान में  नकली नोट छापे जाने की सूचना पर शनिवार देर रात पुलिस ने छापा मारा |

चंद्रमणि बल नामक व्यक्ति से 13.17 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त किए|  साथ ही  इस्तेमाल होने वाली प्रिंटिंग मशीन और अन्य उपकरण भी बरामद कर जब्त किये  गये ।

 

पुलिस ने इस क्षेत्र में एक संगठित नकली मुद्रा रैकेट संचालित होने की आशंका जताई है |  पुलिस अफसरों को  उम्मीद है कि जल्द ही मामले की जड़ तक पहुंचने के लिए हिरासत में लिए गए व्यक्ति से रैकेट के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

पुलिस मकान मालिक से भी पूछताछ कर सकती है। अन्य आरोपियों की पहचान, पता लगाने और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई जारी है।

बता दें ओडिशा के पडोशी राज्य छत्तीसगढ़ में भी नकली नोट छापने और खपाने के कई मामले सामने आ चुके हैं | महासमुंद  ओडिशा सीमा का सरहदी जिला है|   महासमुंद पुलिस ओडिशा से लाखों नगदी लेकर आ रहे कई मामलों में कार्रवाई कर चुकी है |

पढ़ें :

बसना पिरदा बाजार में नकली नोट के साथ गिरफ्तार 7 को 7 बरस कड़ी कैद

Leave A Reply

Your email address will not be published.