Weather: अगले 3 दिन छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश, ओले भी

Weatherमौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश -बिजली और ओले गिरने की सम्भावना जताई है | छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में 10 जनवरी से 12 जनवरी तक तेज गरज चमक के साथ बारिश और ओले गिर सकते  है| 

0 127

- Advertisement -

Weather:मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आंधी , बारिश -बिजली और ओले गिरने की सम्भावना जताई है | छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में 10 जनवरी से 12 जनवरी तक तेज गरज चमक के साथ बारिश और ओले गिर सकते  है|  बिलासपुर, रायपुर और बस्तर संभाग के 15 से ज्यादा जिलों में बारिश होने की संभावना  है| मौसम विभाग के मुताबिक संभाग  के जांजगीर, कोरबा, महासमुंद समेत अन्य जिले शामिल हैं|

पूर्वी भारत की ओर पश्चिमी विक्षोभ के आने से देश के उत्तरी और मध्य इलाकों में मौसम ने करवट बदल ली है | जहाँ  जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से लेकर राजस्थान के सीकर तक सर्दी का सितम बढ़ चुका है| वहीं छत्तीसगढ़, ओडिशा ,मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में बारिश के आसार हैं|

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के  बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में हल्की बरसात हुई है। राजधानी रायपुर में भी रविवार शाम से  तेज ठंडी हवा के साथ बूंदाबादी हुई|सरगुजा और बिलासपुर संभाग  में   पेण्ड्रा   मुंगेली,   कोरिया, कोरबा और उनसे लगे जिलों में भी सुबह से बदल छाये रहे और बारिश हुई।

इसे भी पढ़ें

छत्तीसगढ़: कई इलाकों में बारिश, ओले भी गिरे

मौसम विभाग ने  बिलासपुर, रायपुर और बस्तर संभाग के 15 से ज्यादा जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है| साथ ही कई स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं| मौसम विभाग के मुताबिक जांजगीर, कोरबा, महासमुंद समेत अन्य जिले शामिल हैं|

बारिश और ओला गिरने का क्षेत्र मुख्य रुप से 12 जनवरी को बिलासपुर संभाग और उससे लगे जिले होंगे| वहीं रायपुर संभाग के दक्षिण भाग में भी बारिश होगी| 10 और 11 जनवरी को एक दो स्थानों पर ओले गिर सकते हैं| बारिश के बाद ठंड बढ़ने की भी पूरी संभावना है| 11 जनवरी को बस्तर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है|

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र  के मुताबिक  एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान के ऊपर मध्य और ऊपरी वायुमंडल में स्थित है। इसके प्रभाव से दक्षिण- पश्चिम राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है। यह सिस्टम अरब सागर से पर्याप्त मात्रा में नमी ला रहा है। बंगाल की खाड़ी से भी काफी मात्रा में नमी आ रही है। यह चक्रीय चक्रवाती घेरा का पूर्व की ओर आगे बढ़ रहा है। इन सब परिस्थितियों के कारण छत्तीसगढ़  में कुछ स्थान पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।

- Advertisement -

10 जनवरी को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।इस बार बारिश का क्षेत्र बस्तर संभाग के उत्तरी क्षेत्रों से लेकर सरगुजा तक का होगा।

राजधानी  रायपुर में सुबह धूप खिली थी। दोपहर बाद दो घंटों के भीतर बादल छाए और ठंडी हवा चलने लगी। शाम होते-होते हवा की गति तेज हो गई और बूंदाबादी होने लगी। इसकी वजह से दिन का तापमान काफी कम हो गया है।

छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा  के छत्तीसगढ़ सीमा से लगे इलाकों में भी बारिश की भविष्यवाणी भुवनेश्वर मौसम विज्ञान विभाग ने की है |

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भुवनेश्वर  केंद्र ने 11 से 14 जनवरी तक ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियों की भविष्यवाणी की है। केंद्र ने कुछ उत्तरी आंतरिक ओडिशा और तटीय जिलों के लिए 11 से 14 जनवरी तक चार दिनों के लिए पीली चेतावनी जारी की है।

केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पूर्वी भारत की ओर पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना और बंगाल की खाड़ी से मजबूत नमी के कारण, नुआपाड़ा, बरगढ़, झारसुगुडा और सुंदरगढ़ के एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

10 जनवरी को सुबह से अगले 24 घंटों के दौरान, नुआपाड़ा, बरगढ़, बलांगीर, झारसुगुड़ा, संबलपुर, सोनपुर, सुंदरगढ़, देवगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 10 जनवरी के लिए बरगढ़, बलांगीर, सोनपुर, संबलपुर, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़ और देवगढ़ के लिए ‘येलो वार्निंग’ जारी की गई है   इन जिलों के एक या दो स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

11 जनवरी को उत्तर आंतरिक ओडिशा, नुआपाड़ा, कंधमाल, कालाहांडी, बोलांगीर, सोनपुर, बौध के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.