गांजा तस्करी: ओडिशा से दाखिल ट्रक से 1 करोड़ 40 लाख का गांजा बरामद

गांजा तस्करी के एक बड़े खेप को छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने पकड़ा है | महासमुंद की कोमाखान पुलिस ने ओडिशा से दाखिल एक ट्रक से 1 करोड़ 40 लाख का गांजा बरामद किया है | 7 क्विंटल गांजा हरियाणा व दिल्ली ले जाते 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है |

0 113

- Advertisement -

महासमुंद | गांजा तस्करी के एक बड़े खेप को छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने पकड़ा है | महासमुंद की कोमाखान पुलिस ने ओडिशा से दाखिल एक ट्रक से 1 करोड़ 40 लाख का गांजा बरामद किया है | 7 क्विंटल गांजा हरियाणा व दिल्ली ले जाते 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है |

राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर सघन चेकिंग अभियान जारी है|    पुलिस अधीक्षक महासमुन्द,  को   सूचना मिली कि ओडिशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक आयशर ट्रक में   महासमुन्द होते हुये हरियाणा व दिल्ली की ओर जाना वाला है।

जिस पर थाना कोमाखान प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया गया |महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी|

इस दौरान  खरियाररोड़ की तरफ से  आयशर   ट्रक   HR 74 A 6560 महासमुन्द की ओर आ रही थी। जिसे टेमरी नाका के पास घेराबंदी कर रोका गया।

पूछताछ में सवार लोगों ने अपना  नाम   रिजवान सक्का पिता बसरूद्दीन सक्का   हरियाणा तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम   निजाकत सक्का पिता रधुवीर सक्का   हरियाणा बताया।

- Advertisement -

इसे भी पढ़ें :ओडिशा से निकली कार से 5 लाख का गांजा जब्त

ओडिशा आने  और  ट्रक में  लोड सामान के सम्बन्ध में  टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने  पर संदेह  के आधार पर वाहन की तलाशी ली गई।

वाहन में गोभी कबाडी समान से  भरा हुआ था। संदेह होने पर जिनको हटाकर वाहन की चेकिंग किया तो उसमें उपर पुरी तरह से कबाडी समान भरा हुआ था| कबाडी समान को हटाने के बाद नीचे बोरीयों भरा हुआ मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला।  28 प्लास्टिक बोरियों में 700 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया ।

वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 07 क्विंटल गांजा को वाहन सहित जब्त किया गया। आरोपियों ने  गांजा  ओडिशा  से लाना और मेवात, हरियाणा ले जाना बताया ।

आरोपियों   पर  धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत थाना कोमाखान में कार्यवाही की  जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.