अभिनेत्री-नृत्यांगना शोभना ओमीक्रोन से संक्रमित

अभिनेत्री- भरतनाट्यम नृत्यांगना शोभना का कहना है कि वह कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित हो गयी हैं और 'जोड़ों में दर्द और ठंड' महसूस कर रही हैं।

0 369
Wp Channel Join Now

नई  दिल्ली|   अभिनेत्री- भरतनाट्यम नृत्यांगना शोभना का कहना है कि वह कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित हो गयी हैं और ‘जोड़ों में दर्द और ठंड’ महसूस कर रही हैं।

मलयालम, तेलुगु और तमिल फिल्मों में अपने अभिनय के लिए मशहूर 51 वर्षीय अभिनेत्री ने रविवार शाम इंस्टाग्राम पर   अपने स्वास्थ्य के बारे में अपडेट किया।

शोभना ने कहा कि सावधानीपूर्वक रहने और टीके की दोनों खुराक लेन के बावजूद उन्हें कोरोना का संक्रमण हो गया है। उन्होंने कहा, ‘सावधानी बरतने के बावजूद मैं Omicron से संक्रमित हूं। मेरे जोड़ों में दर्द था, ठंड लगने और गले में खराश की शिकायत थी। गले में दर्द भी था।

शोभना ने एक सेल्फी के साथ लिखा, ‘‘यह (लक्षण) केवल पहले दिन था! और हर दिन मेरे लक्षण बहुत कम होते गए।’’ उन्होंने आगे कहा कि वह “खुश” हैं कि उन्होंने टीके की दोनों खुराक लीं। उन्होंने कहा कि जो लोग टीके की दोनों खुराक नहीं ले पाए हैं उनसे आग्रह है कि टीके ले लें। ‘मणिचित्राथाज़ु’ की अभिनेत्री ने कहा, “मैं आशा करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि यह स्वरूप (ओमीक्रोन) महामारी के अंत का प्रतीक होगा।”

वहीं भाजपा नेत्री और अभिनेत्री  खुशबू सुंदर ने सोमवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं और उन्होंने खुद को पृथक कर लिया है। अभिनेत्री ने एक ट्वीट में कहा, “ (कोविड की) पिछली दो लहरों से बचने के बाद आखिरकार कोविड ने मुझे संक्रमित कर ही दिया।”

उन्होंने बताया कि उनकी नाक बह रही है जिसके बाद उन्होंने जांच कराई तो वह संक्रमित पाई गईं। अभिनेत्री ने कहा, “ मैंने खुद को पृथक कर लिया है। मुझे अकेला रहना बिल्कुल पसंद नहीं है। अगले पांच दिनों तक मेरा मनोरंजन करते रहें और लक्षण दिखने पर जांच कराएं।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.