भारत में कोरोना : बुधवार 67 हजार नए मामले, रिकवरी 96.95 प्रतिशत

भारत में  बुधवार को  15,11,321 जांच की गई जिसमें 67,084 नए मामले सामने आए| वहीँ  1,67,882 लोग स्वस्थ हुये | भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 7,90,789 है | सक्रिय मामलों की दर 1.86 प्रतिशत है | दैनिक सक्रिय मामलों की दर 4.44 प्रतिशत है साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 6.58 प्रतिशत है| देश में अब तक 74.61 करोड़ जांच की जा चुकी है|

0 52

- Advertisement -

नई दिल्ली | भारत में  बुधवार को  15,11,321 जांच की गई जिसमें 67,084 नए मामले सामने आए| वहीँ  1,67,882 लोग स्वस्थ हुये | भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 7,90,789 है | सक्रिय मामलों की दर 1.86 प्रतिशत है | दैनिक सक्रिय मामलों की दर 4.44 प्रतिशत है साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 6.58 प्रतिशत है| देश में अब तक 74.61 करोड़ जांच की जा चुकी है|

बुधवार को  1,67,882 लोग स्वस्थ हुए, अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,11,80,751 है| स्वस्थ होने की वर्तमान दर 96.95 प्रतिशत है |

- Advertisement -

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में  राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 171.28  करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं| 15-18 वर्ष आयु वर्ग के एक करोड़ से अधिक किशोरों को वैक्सीन की दोनों खुराकों के साथ पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है।

उधर जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक  कोरोना के वैश्विक मामले बढ़कर 40.28 करोड़ हो गए और इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 57.7 लाख हो गई। साथ ही अबतक वैक्सीनेशन की करीब 10.11 अरब खुराकें लोगों को दी जा चुकी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.