महासमुंद: पिथौरा,बसना, सरायपाली के थानेदार बदले गये

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पिथौरा,बसना, सरायपाली के थानेदार बदले गये हैं | पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने आज आदेश जारी कर कुल दस पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों का तबादला किया है।

0 699
Wp Channel Join Now

महासमुंद।  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पिथौरा,बसना, सरायपाली के थानेदार बदले गये हैं |

पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए आज आदेश जारी कर कुल दस पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों का तबादला किया है। इसमें चार निरीक्षक, चार उप निरीक्षक, एक सहायक उप निरीक्षक और एक आरक्षक शामिल है।

निरीक्षक केशव राम कोसले को थाना प्रभारी पिथौरा से थाना प्रभारी सिंघोड़ा बनाया गया है| निरीक्षक गोपाल सिंह ध्रुवे को रक्षित केंद्र महासमुंद से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी पिथौरा बनाया गया है|

निरीक्षक दीपा केंवट को थाना प्रभारी खल्लारी से महासमुंद महिला सेल का प्रभारी बनाया गया है| निरीक्षक अशोक वैष्णव को रक्षित निरीक्षक महासमुंद से थाना प्रभारी खल्लारी बनाया गया है|

उप निरीक्षक उमाकांत तिवारी को चौकी प्रभारी भंवरपुर से डीआरजी महासमुंद का प्रभारी बनाया गया है| उप निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी को थाना सरायपाली से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी भंवरपुर बनाया गया है| उप निरीक्षक चंद्रकांत साहू को थाना प्रभारी सिंघोड़ा से बसना थाना में स्थानांतरित किया गया है|

उप निरीक्षक लालबहादुर सिंह के को थाना बसना से स्थानांतरित कर थाना तुमगांव भेजा गया है|  सहायक उप निरीक्षक सुशील शर्मा को थाना महासमुंद से स्थानांतरित कर थाना बसना भेजा गया है|

आरक्षक प्रवीण नेहरू को थाना अजाक से महासमुंद स्थानांतरित किया गया है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.