बुजुर्ग ने अपने घर में लगाई आग, सो रहे बेटे-बहू और दो पोतियों की जलकर मौत

केरल के इडुक्की जिले में शनिवार तड़के एक 79 वर्षीय  बुजुर्ग ने अपने घर में आग लगा दी, जिसमें  सो रहे उसके बेटे-बहू और दो पोतियों की मौत हो गई। घटना के पीछे संपत्ति विवाद का मामला माना जा रहा है।

0 172
Wp Channel Join Now

केरल के इडुक्की जिले में शनिवार तड़के एक 79 वर्षीय  बुजुर्ग ने अपने घर में आग लगा दी, जिसमें  सो रहे उसके बेटे-बहू और दो पोतियों की मौत हो गई। घटना के पीछे संपत्ति विवाद का मामला माना जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक   थोडुपुझा गांव में पारिवारिक विवाद के कारण हामिद नामक 79 वर्षीय  बुजुर्ग ने कथित तौर पर अपने घर में आग लगा दी, जिसमें उसका बेटा मोहम्मद फैजल, उसकी पत्नी शीबा, उनके बच्चे मेहर  और अजना  सो रहे थे। आग लगाने के बाद बाहर से दरवाजा बंद कर वहां से फरार हो गया। जलने से चारों की मौत हो गई |

बताया गया कि संपत्ति विवाद के बाद  हामिद ने देर रात  घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी | इतना ही नहीं आरोपी ने बचाव कार्यों में बाधा डालने के लिए सारा पानी बहा दिया था । (deshdesk )

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.