भाजपा में बयान वीरों की भरमार, भ्रम फैलाना ही इनका कामः दीपिका पांडे

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोर्ट में पेशी को लेकर महागामा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह दुमका पहुंची। वर्ष 2017 में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में उनके ऊपर महागामा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

0 100
Wp Channel Join Now

दुमका। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोर्ट में पेशी को लेकर महागामा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह दुमका पहुंची। वर्ष 2017 में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में उनके ऊपर महागामा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसी केस के सिलसिले में दुमका कोर्ट में पेश हुई। कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई।
कोर्ट परिसर से निकलकर विधायक दीपिका पांडे सिंह ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें सांसद निशिकांत दुबे ने अक्टूबर या नवंबर के महीने में दुमका तथा बरहेट विधानसभा उपचुनाव की संभावना जताई थी। इस पर विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि वह किस अक्टूबर-नवंबर की बात कर रहे हैं पहले यह स्पष्ट करें? हो सकता है वह अक्टूबर 2024 की बात कर रहे हों।
उन्होंने कहा कि भाजपा में बयान वीरों की कमी नहीं है। सांसद हमेशा भ्रम फैलाने वाला बात करते हैं। इसलिए लोग अब उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं। अगर उन्हें डेट ही बताना है तो पहले यह बताएं की गोड्डा से महागामा रेल लाइन से कब जुड़ेगा? उन्होंने कहा कि अडानी को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से गोड्डा तक रेल लाइन लाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.