अमेरिका-ईरान जंग:  ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत

ईरान की राजधानी तेहरान पर रविवार तड़के हुए अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई. ईरानी मीडिया ने इसकी पुष्टि की. उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का नया सर्वोच्च नेता चुन लिया गया है.

0 55
Wp Channel Join Now

देश डेस्क

ईरान की राजधानी तेहरान पर रविवार तड़के हुए अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई. ईरानी मीडिया ने इसकी पुष्टि की. उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का नया सर्वोच्च नेता चुन लिया गया है.

ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि खामेनेई की मौत उत्तरी तेहरान के इलाकों  को निशाना बनाकर किए गए हमलों में हुई.  इस घटना के तुरंत बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का नया सर्वोच्च नेता चुन लिया गया है.

सरकारी मीडिया के अनुसार, तेहरान स्थित अली खामेनेई के दफ्तर को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में 86 साल के नेता की जान चली गई. सरकार ने पुष्टि की है कि हमला विशेष रूप से रणनीतिक सरकारी ठिकानों पर किया गया था. इस घटना के बाद पूरे ईरान में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक और 7 दिन की सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर दी गई है.

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से दावा किया है कि इजराइली हमले मे ईरानी रक्षामंत्री अमीर नासिरजादेह और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स   के कमांडर मोहम्मद पाकपोर की मौत हो गई.

हमले के बाद ट्रम्प ने वीडियो जारी कर कहा कि ईरान पर यह हमला अमेरिकी नागरिकों की रक्षा के लिए किया गया है।

जवाब में ईरान ने इजराइल पर करीब 400 मिसाइलें दागीं और कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब व यूएई में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया. इतना ही नहीं, ईरान ने यूएई के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर दुबई पर भी हमला किया.

ईरान ने मध्य पूर्व में मौजूद अमेरिका के सैन्य अड्डों पर मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमला. ईरान ने यूएई के अल धफरा एयर बेस पर, कुवैत में मौजूद अमेरिका के आर्मी बेस, सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी बेस, बहरीन के मौजूद अमेरिकी बेस पर हमला किया है. कतर की राजधानी दोहा में भी धमाके की आवाज सुनी गई है, दोहा में एयरबेस को बंद कर दिया गया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.