सीएम बघेल ने 50 करोड़ के अधिक के 127 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को जिले के चारामा में आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय मनोज मंडावी को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

0 57

- Advertisement -

कांकेर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को जिले के चारामा में आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय मनोज मंडावी को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि, मनोज मंडावी हमारी स्मृतियों में हमेशा जिन्दा रहेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को कांकेर जिले के चारामा प्रवास के दौरान वहां के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आमसभा स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 50.55 करोड़ रुपये की लागत के 127 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने इसके अलावा हितग्राहीमूलक योजनाओं में हितग्राहियों को सामग्री व सहायता राशि के चेक का वितरण भी किया और आम सभा को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव एवं विधायक कांकेर शिशुपाल सोरी, पूर्व राज्यसभा सांसद पी एल पुनिया मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.