संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने राज्योत्सव के लिए त्रिपुरा मुख्यमंत्री को दिया न्यौता

राज्योत्सव व आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन में न्यौता देने संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव के साथ छत्तीसगढ़ से एक टीम त्रिपुरा पहुंची। जहां पर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर महोत्सव में शामिल होने आमत्रित किया।

0 244

- Advertisement -

पिथौरा। राज्योत्सव व आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन में न्यौता देने संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव के साथ छत्तीसगढ़ से एक टीम त्रिपुरा पहुंची। जहां पर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर महोत्सव में शामिल होने आमत्रित किया।

- Advertisement -

गौरतलब है कि 1 से 3 नवंबर तक राजधानी रायपुर में राज्योत्सव व आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाना है। संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव व विधायक किस्मत लाल नंद का एक प्रतिनिधिमंडल त्रिपुरा पहुंचा।

जहां मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री माणिक साहा से भेंट कर उन्हे उक्त आयोजन हेतु आमंत्रित किया गया। संस्कृति विभाग के माध्यम से उनके आदिवासी दलों को इस महोत्सव में शामिल होने निमंत्रण दिया। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री माणिक साहा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगामी आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.