बस्तर में कई नक्सली कोरोना की चपेट में

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में 100 से ज्यादा नक्सली कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इनमें 25 लाख रुपए की इनामी सुजाता सहित कई अन्य कई अन्य नक्सली  लीडर भी शामिल हैं।  

0 56
Wp Channel Join Now

बस्तर| छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में 100 से ज्यादा नक्सली कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इनमें 25 लाख रुपए की इनामी सुजाता सहित कई अन्य कई अन्य नक्सली  लीडर भी शामिल हैं।

बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा एस पी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि करते हुए अंदरूनी इलाकों के ग्रामीणों पर भी खतरे की आशंका जताई है। दरअसल, दंतेवाड़ा पुलिस को सूचना मिली है कि दक्षिण बस्तर, डिवीजन, दरभा डिवीजन और पश्चिम बस्तर डिवीजन में नक्सली कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अकेले दक्षिण बस्तर में ही दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले आते हैं।

बस्तर के इन इलाकों में सरकार ने भी आंध्र स्ट्रेन को लेकर अलर्ट जारी किया है। अफसरों ने भी नक्सलियों के उसी स्ट्रेन से संक्रमित होने की संभावना जताई है। हालांकि अभी तक किसी नक्सली के मौत की खबर सामने नहीं आई है।

बताया गया है कि  पुलिस को इसकी पुख्ता जानकारी मिली है कि संक्रमित होने वाले नक्सलियों में बस्तर की हार्डकोर नक्सली 60 बरस की सुजाता भी है।  साथ ही नक्सलियों की गंगालूर एरिया कमेटी का सचिव दिनेश और नक्सली जयलाल के भी बीमार होने की सुचना हैं। दोनों पर 10-10 लाख रुपए का इनाम घोषित है।

बता दें पिछले साल बीजापुर में सर्दी-खांसी से पीड़ित महिला नक्सली ने पुलिस की शरण ली थी। उसे संगठन ने कोरोना की आशंका से निकाल दिया था।

बस्तर संभाग   का कई इलाका तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की सरहद से लगा है| इन इलाकों में  आंध्र स्ट्रेन का खतरा सबसे ज्यादा है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.