ब्याही बेटी के चरित्र पर शक ,पिता और भाइयों ने पेड़ से लटका कर मारा

सोशल मीडिया पर वायरल यह जीवंत तस्वीर मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले की है| अपनी विवाहित को उसके पिता और तीन भाइयों ने इसलिए इस तरह की अमानवीय सजा दी क्योकि बिना बताये वह अपने रिश्तेदार के घर चली गई थी| घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने  पीड़िता की शिकायत पर  मामला दर्ज कर लिया है।

0 109
Wp Channel Join Now

deshdigital

सोशल मीडिया पर वायरल यह जीवंत तस्वीर मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले की है| अपनी विवाहित को उसके पिता और तीन भाइयों ने इसलिए इस तरह की अमानवीय सजा दी क्योकि बिना बताये वह अपने रिश्तेदार के घर चली गई थी| घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने  पीड़िता की शिकायत पर  मामला दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ  धारा 355, 294, 323, 506 व 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया । गिरफ्तार किये जाने के बाद  बताया जाता है कि सामान्य धाराओं के कारण बाद में सभी को जमानत दे दी गई।

मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले की यह घटना गत 28 जून की है। बोरी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा फुट तालाब की 19 वर्षीय युवती का विवाह ग्राम भूतखेड़ी में हुआ था। कुछ दिनों से वह अपने मायके में थी। इसी बीच  घर पर बताए बिना वह किसी रिश्तेदार के यहां चली गई थी।

इसके बाद चरित्र शंका को लेकर पीड़िता को सरेआम पिता और तीन भाइयों ने पीटा। पिता व भाइयों ने परिवार और गांववालों की मौजूदगी में लड़की को खेत में ले जाकर कमर में रस्सी बांध उसे एक पेड़ पर लटका दिया और बुरी तरह  पीटा।

इस दौरान वह मदद  की गुहार लगाती रही।  कोई मदद   के लिए आगे नहीं आया, कुछ  घटना का वीडियो बनाते रहे और  इस हैवानियत को देखते  रहे । यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर   वायरल होने के बाद  पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया|

Leave A Reply

Your email address will not be published.