ओडिशा :पति के साथ विवाद के बाद महिला ने अपने दो बच्चों को कुएं में फेंका

ओडिशा के कंधमाल जिले में पति के साथ विवाद के बाद  महिला ने अपने दो बच्चों को कुएं में फेंककर  हत्या कर दी। बताया गया कि  पति का किसी अन्य महिला से सम्बन्ध,  दोनों के बीच विवाद का कारण  था।

0 76
Wp Channel Join Now

भुवनेश्वर | ओडिशा के कंधमाल जिले में पति के साथ विवाद के बाद  महिला ने अपने दो बच्चों को कुएं में फेंककर  हत्या कर दी। बताया गया कि  पति का किसी अन्य महिला से सम्बन्ध,  दोनों के बीच विवाद का कारण  था।

पुलिस के अनुसार कंधमाल जिले के रायकिया ब्लाक  की  भाग्यलक्ष्मी पात्रा नामक महिला का शुक्रवार दोपहर अपने पति एम राजेश पात्रा से विवाद हुआ था | इसके बाद वह अपने ५ बरस के बेटे और ९ साल की बेटी के साथ घर से निकल गई थी |

आज शनिवार सुबह जब महिला के पति ने  उनकी तलाश की, तो उनकी पत्नी एक कुएं के पास मिली |उसने अपने दोनों बच्चों को कुएं में फेंक दिए जाने की जानकारी दी । सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय दमकल कर्मियों की मदद से शवों को कुएं से  बाहर निकाला|

पुलिस  के मुताबिक  घटना  पारिवारिक विवाद का नतीजा है। वैसे पहली जानकारी के मुताबिक महिला के पति राजेश का किसी अन्य महिला से सम्बन्ध,  दोनों के बीच विवाद का कारण  था। जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.