कर्मचारी चयन आयोग के करोड़पति निजी सचिव सदस्य बिरंची साहू गिरफ्तार

विजिलेंस ने ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग के करोड़पति निजी सचिव सदस्य बिरंची नारायण साहू को शनिवार गिरफ्तार किया है। उसे आय से अधिक संपत्ती रखने के आरोप में गिरफ्तरा किया गया है। विजिलेंस के मुताबिक उसके पास से 3.79 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

0 140
Wp Channel Join Now

deshdigital
भुवनेश्वर| विजिलेंस ने ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग के करोड़पति निजी सचिव सदस्य बिरंची नारायण साहू को शनिवार गिरफ्तार किया है। उसे आय से अधिक संपत्ती रखने के आरोप में गिरफ्तरा किया गया है। विजिलेंस के मुताबिक उसके पास से 3.79 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
शुक्रवार को बिरंची के भुवनेश्वर और कटक स्थित आवासों समेत कुल 6 जगहों पर छापेमारी की गई थी। छापेमारी के दौरान डेढ़ किलो वजनी सोने के जेवर, 25 लाख रुपये नकद और 56 लाख रुपये की बिमा सहीत अन्य कई कीमती सामान बरामद किया गया था। इसी तरह उनके घर से रोजगार से जुड़े कई आवेदन और प्रवेश पत्र भी जब्त किए गए थे।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार विजिलेंस की टीम ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य के निजी सचिव के आवास पर छापेमारी की थी।  विजिलेंस ने भुवनेश्वर के नीलाद्री विहार स्थित बिरंची नारायण साहू के आवास और पांच अन्य स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। कल उनके घर से भारी मात्रा में सोना-चांदी और पैसे मिले थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.