झारखंड पुलिस मुख्यालय की स्पेशल सेल ने किया रांची,धनबाद चतरा और लातहार से 19 बड़े अपराधियों को गिरफ्तार

झारखंड में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय में एक स्पेशल सेल का गठन किया गया है। यह सेल अपराधियों पर पैनी नजर रखने के साथ साथ जिला पुलिस की मदद से उन पर कार्रवाई कर रहा है।

0 367
Wp Channel Join Now

रांची,02| झारखंड में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय में एक स्पेशल सेल का गठन किया गया है। यह सेल अपराधियों पर पैनी नजर रखने के साथ साथ जिला पुलिस की मदद से उन पर कार्रवाई कर रहा है।

इस संबंध में झारखंड पुलिस के प्रवक्ता आईजी अभियान अमोल वी होमकर ने रविवार को बताया कि मुख् मु यालय स्तर से एक विशेषशे सेल का गठन किया गया है। यह सेल संगठित आपराधिक गिरोह पर नजर रख रहा है।

गिरोह के सदस्यों को चिन्हित किया जा रहा है। कुख्यात अपराधी जो जेल में रहकर अपना गिरोह चला रहे हैं, उनके गिरोह के साथी कब जेल से निकल रहे हैं, जेल से निकलने के बाद वे क्या कर रहे हैं, इनसभी गतिविधियों पर स्पेशल सेल नजर रख रहा है।

रांची, धनबाद, रामगढ़, लातेहार, चतरा सहित राज्य के दूसरे जिलों में अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे गिरोहों पर कार्रवाई का आदेश डीजीपी नीरज सिन्हा ने दिया है।

इसके बाद इन पर लगाम कसन के लिए पुलिस मुख्यालय की निगरानी में स्पेशल सेल का गठन किया गया है।

स्पेशन सेल का नेतृत्व एसपी रैंक के अधिकारी कर रहे हैं। स्पेशल सेल की सक्रियता से ही रांची, धनबाद,चतरा और लातेहार से एक दर्जन से अधिक बड़े अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है।

इनमें कुख्यात अपराधी शाहरुख अंसारी भी शामिल है। इनमें से चतरा से छह, रांची से आठ,धनबाद से पांच अपराधी पकड़े गए हैं।

इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इनमें ज्यादातर गिरफ्तारियां अमन साव गिरोह के सदस्यों की हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.