महिला हॉकी खिलाड़ियों ने इनामी राशि बढ़ाने की मांग की

भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल हरियाणा की आठ खिलाड़ियों ने राज्य सरकार से पुरस्कार राशि को बढ़ाने की मांग की है।

0 33

- Advertisement -

चंडीगढ़ । भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल हरियाणा की आठ खिलाड़ियों ने राज्य सरकार से पुरस्कार राशि को बढ़ाने की मांग की है।

महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल के नेतृत्व में मोनिका, निशा, नवनीत कौर, नवजोत कौर, उदय, शर्मिला और नेहा ने हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकर कर कहा कि उन्हें भी अन्य खिलाड़ियों की तरह ही सस्ती कीमतों पर जमीन दी जाये।

उन्होंने गृह मंत्री से कहा कि हरियाणा की खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा का वे स्वागत करती हैं, पर भविष्य की तैयारी और जरूरतों के लिए इस पुरस्कार राशि को बढ़ाया जाना चाहिए।

- Advertisement -

वहीं अनिल विज ने महिला हॉकी टीम की सदस्यों के जोश और संघर्षपूर्ण खेल की सराहना की। विज ने सभी आठ खिलाड़ियों को शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया और मिठाई खिलाई।

उन्होंने कहा कि यदि लड़कियों को प्रोत्साहन और समर्थन मिले तो उन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकेगा। विज ने कहा कि ओलिंपिक खेलों की प्रतियोगिता में पहुंचना किसी भी खिलाड़ी और टीम के लिए बड़े गर्व की बात होती है।

खेल में हार-जीत होती रहती है। खेल में इसका कोई महत्व नहीं होता। महत्व इस बात का है कि हमारी खिलाड़ी कितने शानदार तरीके से खेलीं और अच्छा प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि मैच नहीं जीत पाए, लेकिन इन महिला खिलाड़ियों ने अपने खेल के बल पर पूरे देश को प्रेरित किया है। विज ने महिला खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया कि वे उनकी मांग से न केवल मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे, बल्कि प्रोत्साहन राशि बढ़ाने तथा सस्ती दरों पर प्लाट दिए जाने की मांग भी रखेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.