मेव अस्पताल संचालक के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी देने का केस दर्ज

राजधानी भोपाल के मेव अस्पताल के संचालक के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। एक पोस्ट कोविड मरीज युवती की शिकायत पर कोहेफिजा थाना पुलिस ने यह प्रकरण दर्ज ‎किया है।

0 40

- Advertisement -

भोपाल  । राजधानी के मेव अस्पताल के संचालक के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। एक पोस्ट कोविड मरीज युवती की शिकायत पर कोहेफिजा थाना पुलिस ने यह प्रकरण दर्ज ‎किया है।

थाना प्रभारी के अनुसार, श्यामला हिल्स क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित होने के बाद इलाज के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती हुई थी। अगस्त में उसकी तबीयत फिर बिगड़ने लगी, तो वह इलाज के लिए फिर अस्पताल में जाने लगी।

उपचार के बाद भी फायदा नहीं होने की बात उसने डॉक्टर से की। युवती का आरोप है कि डॉक्टर की सलाह पर वह पांच अगस्त को शाम करीब पौने चार बजे अपना चेकअप कराने अस्पताल के संचालक डॉ. एके जायसवाल के पास पहुंची।

युवती का कहना है कि उसे जांच के लिए डायलिसिस वाले कमरे में बुलाया गया। वहां चेकअप के बहाने डॉक्टर जायसवाल उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे।

शोर मचाने पर वह धमकाते हुए वहां से चले गए। इसके बाद अस्पताल के स्टाफ ने अभद्रता करते हुए उसे वहां से भगा दिया। शिकायत के आधार पर डॉ. जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

- Advertisement -

इस मामले में पुलिस ने आरोपित डॉक्‍टर को नोटिस जारी किया है। उधर तलैया थाना इलाके में छेड़छाड़ को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर विवाद हो गया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मारपीट में अधिक चोट लगने के कारण छेड़छाड़ के आरोपित को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। तलैया थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 34 वर्षीय महिला के पति की मोहल्ले में रहने वाले चेतन सक्सेना से दोस्ती है।

सोमवार रात को वह घर में अकेली थी, तभी चेतन घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत की। रात में पति के घर लौटने पर महिला ने उसे घटना के बारे में बताया।

इसके बाद महिला का पति अपने साथियों के साथ चेतन के घर पहुंचा और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। अधिक चोट लगने के कारण चेतन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला की शिकायत पर चेतन के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। उधर चेतन की शिकायत पर महिला, उसके पति व उनके साथियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.