छत्तीसगढ़ में अब तक 669.1 मि.मी. औसत वर्षा  

छत्तीसगढ़ में अब तक 669.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जहाँ बस्तर संभाग के सुकमा जिले में सर्वाधिक 1038.1 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 446.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है|

0 46

- Advertisement -

रायपुर | छत्तीसगढ़ में अब तक 669.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जहाँ बस्तर संभाग के सुकमा जिले में सर्वाधिक 1038.1 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 446.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है|

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 669.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 17 अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 1038.1 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 446.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 574.4 मिमी, सूरजपुर में 860.3 मिमी, बलरामपुर में 743.5 मिमी, जशपुर में 704.6 मिमी, कोरिया में 739.8 मिमी दर्ज की गई | रायपुर में 561.1 मिमी, बलौदाबाजार में 643.8 मिमी, गरियाबंद में 580.3 मिमी, महासमुंद में 541.8 मिमी, धमतरी में 584.1 मिमी, दर्ज की गई |

- Advertisement -

बिलासपुर में 712.5 मिमी, मुंगेली में 630.3 मिमी, रायगढ़ में 591.9 मिमी, जांजगीर चांपा में 668.7 मिमी, कोरबा में 972.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 734.7 मिमी, दर्ज की गई|

दुर्ग में 610.4 मिमी, कबीरधाम में 520 मिमी, राजनांदगांव में 486.2 मिमी, बेमेतरा में 754 मिमी, दर्ज की गई |

बस्तर में 627.9 मिमी, कोण्डागांव में 652.7 मिमी, कांकेर में 564.3 मिमी, नारायणपुर में 786.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 660.1 मिमी और बीजापुर में 745 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.