सिंहदेव के बयान से सियासी माहौल एक बार फिर गर्म, कहा, कांग्रेस विधायकों की संख्या बढऩे जा रही

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के एक बयान ने सियासी माहौल एक बार फिर गर्म कर दिया है | सिंहदेव ने कहा कि जल्द ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायकों की संख्या बढऩे जा रही है। 

0 64

- Advertisement -

बिलासपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के एक बयान ने सियासी माहौल एक बार फिर गर्म कर दिया है | सिंहदेव ने कहा कि जल्द ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायकों की संख्या बढऩे जा रही है।  उन्होने संख्या बल 70 से 72 होने की बात कही | हालाकि कौन और किस पार्टी के सवाल को टाल गये | मुस्कराते कहा कि जल्द पता चल जाएगा।

टीएस सिंहदेव मरवाही विधायक के बेटे के निधन पर परिजनों से मुलाकात के लिए पहुंचे हुए थे|

- Advertisement -

सिंहदेव ने मिडिया के  ढाई-ढाई साल के मुद्दे के सवाल पर  कहा कि इस संबंध में आलाकमान से विस्तृत चर्चा हो चुकी है। दोबारा अब कुछ बोलने का यह विषय नहीं रह गया है।

बटा दें जोगी कांग्रेस के दो विधायक देवव्रत सिंह व प्रमोद शर्मा के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएँ चल रही हैं |

इसके पहले सिंहदेव का हेलिकाप्टर दोपहर डेढ़ बजे मरवाही स्थित हेलीपैड में लैंड किया। उनके साथ बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शैलेष पांडेय उतरे। हेलीपैड पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस दौरान विश्राम गृह में  पत्रकारों से चर्चा  की | बाद में वे सरगुजा रवाना हो गये |

Leave A Reply

Your email address will not be published.