राशिफल : जानिए, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है

    साप्ताहिक राशिफल 06 सितम्बर से 12 सितम्बर 2021:इस सप्ताह आपकी स्थिति कैसी रहेगी, पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में क्या हालात बनेंगे |आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष राशिफल। जानिए, इस महीने आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

0 42

- Advertisement -

मेष लग्नराशि  

मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी किसी चल रही समस्या का समाधान मिल सकता है। इस हफ्ते धन को लेकर स्थिति अच्छी बनी रहेगी साथ ही आपको अपनी आय मैं वृद्धि हेतु कुछ अच्छे श्रोत भी मिल सकते है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से हफ्ता आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा तथा वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार मैं आपको कुछ नयापन देखने को मिलेगा। इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा।

वृषभ लग्नराशि 

इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों की सुख सुबिधाओं में  वृद्धि के योग रहेंगे। प्रॉपर्टी से सम्बंधित कोई समस्या इस हफ्ते ख़त्म हो सकती है। संतान से प्रेम भाव बढ़ेगा। धन लाभ को लेकर इस हफ्ते स्थिति अच्छी बनी रहेगी। नौकरी वर्ग के जातको को अपने क्षेत्र में  पदलाभ तथा मान सम्मान मिलेगा। सेहत संबधी ममलों में  अगर कोई समस्या थी तो उसमे सुधार होगा। हफ्ते का अंतिम भाग कुछ खर्च वाला हो सकता है। अचानक किसी यात्रा का योग भी बनेगा।

मिथुन लग्नराशि  

इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों का कामकाज को लेकर आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते भाई तथा मित्रो द्वारा आपको अच्छे लाभ मिलने के योग रहेंगे। आय को लेकर हफ्ता अच्छा रहेगा तथा आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस हफ्ते आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा होगा। प्रेमप्रसंग मैं परिणाम आपके पक्ष मैं आ सकते है। कामकाज को लेकर स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आय के नए श्रोत आपको मिल सकते है। हफ्ते के अंत मैं सेहत का ध्यान रखे।

कर्क लग्नराशि 

इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को धन से सम्बंधित मामलों में  लाभ तथा सफलता मिलने के योग रहेंगे। पारिवारिक लोगो के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। इस हफ्ते आपको आय का कोई नया साधन मिल सकता है। घरेलु कार्यो पर आप धन खर्च कर सकते है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों मैं मधुरता बढ़ेगी।  इस हफ्ते आप अपने रहन सहन पर अधिक ध्यान दे सकते है। व्यर्थ के तनाव से अपने आप को दूर रखे। संतान की सेहत कुछ परेशान कर सकती है।

सिंह लग्नराशि

इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को कई प्रकार के लाभ प्राप्त हो सकते है। इस हफ्ते आपके मान -सम्मान में  वृद्धि के योग बने रहेंगे। कामकाज को लेकर बनी हुयी अड़चने इस हफ्ते दूर हो सकती है। व्यापारिक वर्ग के लिए हफ्ता व्यापार तथा धन वृद्धि वाला बना रहेगा। पारिवारिक लोग आपके कार्यो से प्रसन्न बने रहेंगे। धन में  वृद्धि हो सकती है। सेहत अच्छी बनी रहेगी। क्रोध से बचने की सलाह रहेगी। जीवनसाथी को लाभ मिल सकता है।

कन्या लग्नराशि  

इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को शुरुआत में  सेहत तथा खर्च को लेकर कुछ परेशानी मिल सकती है। हफ्ते के बाकी दिन आपके लिए लाभ देने वाले बने रहेंगे। हफ्ते का मध्य भाग सामाजिक क्षेत्र मैं आपका मान सम्मान बढ़ाएगा। आर्थिक लाभ हेतु प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में  स्थिति आपके लिए सकारात्मक बनी रहेगी। वाणी व्यवहार से सम्बंधित कार्यो मैं आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

- Advertisement -

तुला लग्नराशि 

इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को धन से सम्बंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।  इस हफ्ते धन का निवेश आपको लाभ दे सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी बनी रहेगी किन्तु काम का बोझ अधिक बना रहेगा। संतान से लाभ मिलेगा साथ ही संतान सम्बन्धी शुभ समाचार भी मिल सकता है। हफ्ते का मध्य भाग खर्च वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र से जुडी यात्रा का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन में  मधुरता बढ़ेगी  तथा आपका मन अच्छा बना रहेगा।  

वृश्चिक लग्नराशि  

इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों  की सुख सुबिधाओं मैं वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र मैं आपके प्रभाव में  वृद्धि होगी। अधिकारी वर्ग आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। हफ्ते का मध्य भाग धन लाभ देने वाला रहेगा। इस हफ्ते आपको अन्य श्रोतो से भी धन का लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी को लाभ मिलने के योग रहेंगे। इस हफ्ते आप अपनी वाणी के दम पर कोई असंभव कार्य पूर्ण कर सकते है। शौक मौज के ऊपर खर्चा होगा। यात्रा का योग भी बन सकता है।   

धनु लग्नराशि 

इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को भाग्य का साथ अच्छा मिलेगा। कार्यस्थल पर पर आपके अधूरे कार्य इस हफ्ते पूर्ण हो सकते है। इस हफ्ते सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक लाभ हेतु हफ्ता आपको अच्छी सफलता दे सकता है। इस हफ्ते व्यापार तथा नौकरी में आपको मनमाफिक सफलता मिलने से आप अच्छा मेहसूस करेंगे। प्रेम प्रसंग मैं हफ्ता आपको सकारात्मक परिणाम दे सकता है। छात्र वर्ग को अपने परिश्रम का उचित परिणाम मिलेगा।

मकर लग्नराशि  

इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को शुरुआत में किसी बात को लेकर तनाव परेशान कर सकता है। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। कामकाज को लेकर यह हफ्ता आपके पक्ष में बना रहेगा। नौकरी वर्ग के जातको को इस हफ्ते प्रमोशन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र से सम्बंधित स्थान परिवर्तन का योग रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। सुख सुबिधाओं की किसी वस्तु की खरीददारी इस हफ्ते आप कर सकते है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

कुंभ लग्नराशि 

इस सप्ताह कुम्भ राशि के जातकों के मान सम्मान मैं वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में  स्थिति सामान्य बनी रहेगी। व्यापार से जुड़े लोगो के लिए हफ्ता अच्छे परिणाम दे सकता है। आपका पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन मधुर बना रहेगा। हफ्ते के मध्य में  सेहत को लेकर कोई समस्या हो सकती है। वाहन इत्यादि चलाते समय सतर्कता रखे। इस हफ्ते भाग्य का पक्ष मजबूत होने से आपके कार्य आसानी से संपन्न होंगे। छात्र वर्ग के लिए हफ्ता अच्छा बना रहेगा।

मीन लग्नराशि  

इस सप्ताह मीन राशि के जातकों के मन में  कुछ उथल पुथल बनी रह सकती है। कामकाज को लेकर हफ्ता भाग दौड़ वाला बना रहेगा। इस हफ्ते कुछ व्यापारिक नए अनुबंध आपके हो सकते है। दाम्पत्य जीवन में स्थिति अच्छी होगी। सेहत तथा खर्च को लेकर इस हफ्ते आपको कुछ परेशानी हो सकती है। पुराना अटका हुआ धन आपको मिल सकता है। यात्रा के योग बनेगे। इस हफ्ते भोगविलासिता से बचने की सलाह रहेगी।

(साभार https://www.kalashantijyotish.com)

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.