CGPSC 2019: नीरनिधि नंदेहा टापर, टॉप टेन में 7 लड़कियां

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2019  (CGPSC 2019) के नतीजे आज शुक्रवार शाम जारी कर दिए गए हैं।  नीरनिधि नंदेहा 988 मार्क्स के साथ टापर रहे | टॉप टेन मेरिट लिस्ट में 7 लड़कियां शामिल हैं।

0 70

- Advertisement -

रायपुर| छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2019  (CGPSC 2019) के नतीजे आज शुक्रवार शाम जारी कर दिए गए हैं।  नीरनिधि नंदेहा 988 मार्क्स के साथ टापर रहे | टॉप टेन मेरिट लिस्ट में 7 लड़कियां शामिल हैं।

लोक सेवा आयोग ने 242 पदों के लिए परीक्षा ली थी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले 700 से अधिक कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जल्द ही इनकी रैंक और आरक्षण के नियमों के आधार पर पोस्ट अलॉटमेंट की लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2019  की टॉप टेन मेरिट लिस्ट में 7 लड़कियां शामिल हैं। टॉपर नीरनिधि के अलावा, सृष्टि चंद्राकर, सोनल डैविड, गगन शर्मा, रुचि शार्दुल, वर्षा बंसल, हर्ष लता शर्मा, अश्री मिश्रा, आकाश शुक्ला, मधुलिका डिक्सेना ने टॉप टेन में जगह  बनाई है |

- Advertisement -

बता दें  CGPSC 2019  की मुख्य परीक्षा 15, 16, 17 और 18 मार्च को ली गई थी। इसके बाद 732 लोगों को इंटरव्यू के लिए चुना गया था। 2 सितंबर से 17 सितंबर तक इंटरव्यू के बाद रिजल्ट जारी किया गया है |

देखें

http://www.psc.cg.gov.in/pdf/result/ML_SSE_2019_17092021.PDF

Leave A Reply

Your email address will not be published.